Tense Passive Questions/Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

Tense Passive Questions/Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

Tense Passive Questions/Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

These are 100 tense and passive questions in Hindi which you can translate into English to know whether you have a full understanding of tense and passive or not.

  1. वह दो दिनों से यह काम क्यों नहीं कर रहा था?
  2. क्या तुम्हें यह काम नहीं दिया जा रहा है?
  3. सभी राजनेताओं को यह जिम्मेदारी क्यों दी गई थी?
  4. क्या गांव वालों को यह चीज़ नहीं पता था?
  5. मुंबई के सभी लोग राजनीति में नहीं आना चाहते हैं।
  6. यह मोबाइल कब रिपेयर किया गया है?
  7. क्या तुम्हें नहीं समझाया जाता है?
  8. कल तक यह काम कैसे पूरा किया जा चुका होगा?
  9. बच्चे 2 घंटे से क्रिकेट खेल रहे थे। 
  10. वह इस बात को क्यों नहीं समझता है?
  11. राहुल और अमित रोज़ यह काम करते हैं।
  12. क्या एक नया लैपटॉप खरीदा जाएगा?
  13. तुम उस वक्त वहाँ क्यों नहीं जा रहे थे?
  14. मुझे कल वहाँ क्यों बुलाया गया?
  15. क्या उन लोगों ने आप से कुछ कहा?
  16. क्या दिल्ली में नई सड़कें बनाई गई है?
  17. सभी पेड़ों को क्यों काटा जा रहा है?
  18. सभी लोगों को कल तक वहाँ भेजा जा चुका होगा।
  19. क्या छात्राओं को एक नया विषय पढ़ाया जाएगा?
  20. उसने क्या किया है?
  21. उसे होमवर्क क्यों नहीं दिया गया है?
  22. आप अपने परिवार के बारे में क्यों नहीं सोच रहे थे?
  23. क्या गांव के कुछ लोग रोज़ शराब पी रहे थे?
  24. पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं किया?
  25. सरकार की आलोचना क्यों की जा रही है?
  26. उसे यह काम करने के लिए अनुमति दे दी गई है।
  27. क्या तुमने अपनी पढ़ाई के बारे में कभी सोचा है?
  28. आपके सभी दोस्त सिर्फ घूमना क्यों चाहते हैं?
  29. उसके परिवार के सभी सदस्य इस बारे में नहीं जानते थे।
  30. आप और आपके दोस्त दो दिनों से पूरा शहर क्यों घूम रहे थे?
  31. वह सुबह कितने बजे नहाता है?
  32. क्या तुम रोज़ रात को 11:00 बजे सो जाते हो?
  33. उसके पिता उसे रोज़ क्यों डांटते है?
  34. उसे वहाँ नहीं भेजा जाता है।
  35. आपको वहाँ अंग्रेजी कैसे पढ़ाई जाती है?
  36. क्या तुम लोगों ने पूरा पाठ याद कर लिया है?
  37. वह आप लोगों से बातें करना चाहता है।
  38. मैंने यह बात उसे कई बार बताया है।
  39. क्या कॉफी शरीर को नुकसान पहुंचाता है?
  40. इस परीक्षा की तैयारी कैसे की जा रही है?
  41. क्या उसने अपने माता पिता के बातों को अनसुनी कर दिया?
  42. बच्चे आजकल अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान क्यों नहीं देते हैं?
  43. अभी तक गरीबों की सहायता क्यों नहीं की गई है?
  44. तुम कौन सी किताब रोज़ पढ़ते हो?
  45. वह कब से यह काम कर रहा था?
  46. उसने आपका नाम क्यों नहीं पूछा?
  47. तुम हमेशा लोगों से क्यों बहस करते हो?
  48. क्या इस प्रश्न का जवाब कल तक दिया जाएगा?
  49. पैसे को कैसे खर्च किया जा रहा है?
  50. हम लोगों की मजबूरी लोग क्यों नहीं समझते हैं?
  51. क्या वे लोग बाजार सब्जियां खरीदने के लिए गए थे? 
  52. तुमने कल किसकी मदद की?
  53. सभी बच्चों ने कल वहाँ क्या देखा?
  54. क्या इस कुर्सी को कल तोड़ा गया?
  55. वह रोज़ इस सवाल को क्यों पूछता है?
  56. दोनों दोस्त 2 घंटे से अखबार क्यों पढ़ रहे थे?
  57. क्या तुम लोग 7:00 बजे तक अपने गांव पहुँच चूके थे?
  58. इस कलम को क्यों नहीं खरीदा गया है?
  59. मेहमानों को खाने के लिए क्या दिया जा रहा था?
  60. आज आप क्या लाए हैं?
  61. क्या यह झूठ हर जगह फैला दिया गया है?
  62. इन समस्याओं को कैसे सुलझाया जाएगा?
  63. एक नया स्कूल कहाँ खोला जा रहा है?
  64. लोगों को हर जगह सम्मान किया जाता है।
  65. इस पत्र में क्या लिखा गया है?
  66. क्रिकेट का खेल कब शुरू किया गया था?
  67. किसानों द्वारा सरकार को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है?
  68. ऑस्ट्रेलिया को इस क्रिकेट मैच में कब हराया गया?
  69. अध्यापक ने छात्रों को सजा क्यों दिया है?
  70. कल उसे राष्ट्रपति द्वारा इनाम दिया जाएगा।
  71. एक नई कार खरीदी गई है।
  72. इस मकान को कब बनाया गया था?
  73. वे लोग कब से पार्टी में जाने की सोच रहे थे?
  74. फुटबॉल का  अगला वर्ल्ड कप किस देश में खेला जाएगा?
  75. क्या उसने अपना कर्ज चुका दिया है?
  76. कुछ चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
  77. इस प्रस्तावना को कब स्वीकार किया जाएगा?
  78. आम आदमी को उस जगह परेशान क्यों किया जा रहा है?
  79. क्या एक अच्छे डॉक्टर ने इस मरीज का इलाज किया है?
  80. क्या धनी लोग गरीब लोगों के बारे में सोचते हैं?
  81. यह काम बाद में पूरा करने के लिए क्यों टाला गया है?
  82. इस कंपनी के कुछ कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
  83. वहां एक नई दुकान खोली जा रही है।
  84. क्या उसने खाना बनाते वक्त अपनी उंगलियों को जला लिया है?
  85. दरवाजा कौन खटखटा रहा था?
  86. भारत में बहुत सारे छात्र तीन सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
  87. इस कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल क्यों कर रहे थे?
  88. परीक्षा की तिथि क्यों बढ़ाई गयी?
  89. वह अपने खेत में कौन सा फसल उगाता है?
  90. उसे परीक्षा में अच्छे अंक क्यों नहीं दिए गए?
  91. क्या भारत में हर साल बहुत सारे त्यौहार मनाये जाते हैं?
  92. क्या आपने अपनी जिंदगी में कभी हवाई जहाज से यात्रा किया है?
  93. गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल के सभी छात्रों को होमवर्क दिया जाता है।
  94. क्या इस समय के ज्यादातर युवा अच्छे काम को करने में सुस्ती दिखाते हैं?
  95. मेहमानों के लिए चाय बनाई जा रही है।
  96. वह इस जीवन में क्या करना चाहता है
  97. वह डॉक्टर अपने क्लीनिक में कितने बजे आते हैं?
  98. उस गली में ठेले पर सब्जियां बेची जा रही थी।
  99. आपको कल तक इंटरव्यू के बारे में सबकुछ बताया जा चुका होगा।
  100. वह दो घंटे से किसका काम कर रहा था?

I hope the above-mentioned tense and passive questions in Hindi will be useful for practice and once you translate these sentences into English correctly, you will certainly feel that there’s an improvement in your English.

Also Read- 5 IDIOMS FOR FLUENCY IN ENGLISH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *