Mixed Tense Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

Mixed Tense Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

Mixed Tense Exercises In Hindi | English By Zahid Sir

  1. वह अपनी पढ़ाई के बारे में कब से सोच रहा था?
  2. क्या उन लोगों ने इस कॉन्सेप्ट को नहीं समझा था?
  3. मैं आपको कल तक यह काम दे चुका हूंगा।
  4. बच्चे कल कहाँ जा रहे होंगे?
  5. क्या सभी माता पिता अपने बच्चों के लिए अच्छा नहीं सोचते हैं?
  6. वह यह काम कब से करने की सोच रहा था?
  7. मैंने आपको बहुत बार समझाया है।
  8. क्या तुमने अपने दोस्तों को सारी बातें बता दिया।
  9. उसने स्कूल का होमवर्क अब तक क्यों नहीं किया है?
  10. वह कब से यह काम करने की सोच रहा है?
  11. क्या वह रोज़ चाय पीता है?
  12. तुम्हारा दोस्त कब से अंग्रेजी सीख रहा है?
  13. हम लोगो ने आपको कब बुलाया?
  14. क्या तुम्हारा दोस्त यह काम करने में हिचकिचाता है?
  15. इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को धोखा क्यों दिया?
  16. क्या हम लोग इस बात को नहीं समझते हैं?
  17. वह अपने सेहत को सही रखने के लिए अक्सर पानी पीता है।
  18. क्या घर के बाहर दो बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।
  19. आपने दो महीने पहले यह काम करने के बारे में क्यों नहीं सोचा?
  20. मैं 2025 में 1 साल से यह जॉब कर रहा हूंगा।
  21. क्या तुम 2 घंटे से इस विषय पर चर्चा कर रहे थे?
  22. पिछले साल वह अपने दोस्त के घर क्यों गया?
  23. क्या परीक्षा पास करने के लिए वह रोज़ मेहनत करता है?
  24. लोग अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग प्रकार के खाना खाते हैं।
  25. तुमने मुंबई में कौन कौन से जगह घूमे?
  26. सभी छात्र रूल पढ़ने के बाद बार बार क्यों भूल जाते हैं?
  27. क्या आपने उसे ₹100 उधार दिए?
  28. उनके सारे बच्चे अपने माँ बाप का कहना मानते हैं। 
  29. क्या तुम छोटे बच्चों को पांच सालों से पढ़ा रहे हो?
  30. क्या वह अपने घर में रोज़ झाड़ू लगाता है?
  31. आपने यह सब्जी कहाँ से खरीदी है?
  32. क्या वह कल एक नया कलम खरीदेगा?
  33. क्या उन लोगों ने आप से कुछ कहा?
  34. क्या सभी छात्र अध्यापक का क्लास में 2 घंटे से इंतजार कर रहे थे?
  35. वह अपने आप को क्यों छिपा रहा था?
  36. मेहमान कॉफी क्यों नहीं पीना चाहते थे?
  37. क्या तुम रोज़ लिखने की प्रैक्टिस करते हो?
  38. उसने गुस्से में कुर्सी क्यों तोड़ी?
  39. क्या भारत अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ जीत जाएगा?
  40. वे लोग कल यह किताब क्यों नहीं खरीद रहे होंगे?
  41. क्या सभी कर्मचारी 1 साल से एक नया जॉब ढूँढ रहे थे?
  42. वह रोज़ एक नया सवाल क्यों पूछ रहा था?
  43. सभी बच्चे 11:00 बजे तक सो चूके थे।
  44. क्या आपने यह बात कभी जानने की कोशिश की है?
  45. क्या उन लोगों ने आपको घर की चाबी दे दी है?
  46. मैं आपको यह बात बार बार समझाने की कोशिश कर रहा था।
  47. क्या आप उन लोगों को कल समझाने जा रहे हो?
  48. मैं मीटिंग अटेंड करने के लिए वहाँ समय पर पहुँच चुका था।
  49. क्या वह एक नया मोबाइल खरीदने के लिए दो सालों से कोशिश कर रहा है?
  50. हमलोग इस केस के बारे में पूरी तरीके से क्यों नहीं जानते थे?

Go through all these mixed tense sentences in Hindi again and again and you will surely feel that now you know sentences of tense very well.

Also read- 5 Phrasal Verbs With “Take”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *