May have to and Keep on in Hindi | Rules and Exercises | English By Zahid Sir

May have to and Keep on in Hindi | Rules and Exercises | English By Zahid Sir

May have to and Keep on in Hindi

May/might have to

Present

Identity/पहचान: पड़ सकता है, पड़ सकती है।    

Affirmative

S+may/might+have to+ V+O

उसे वहाँ जाना पड़ सकता है। 

He may have to go there.

 

Past 

पहचान: पड़ सकता था, पड़ सकती थी, पड़ सकते थे।    

Affirmative

S+could+have had to +V+O

उसे यह किताब खरीदनी पड़ सकती थी।  

He could have had to purchase this book.

 

Keep on

Present

पहचान:कोई काम करता रहता है। 

Affirmative

S+keep(s) on+Ving+O

वह यह किताब पढ़ता रहता है।  

He keeps on reading this book.

मैं यह काम करता रहता हूँ। 

I keep on doing this work.

 

Negative

S+do/does+not+keep on+Ving+O

I don’t keep on doing this work.

 

Past

पहचान: कोई काम करता रहा। 

Affirmative

S+kept on +Ving +O

वह बोलता रहा। 

He kept on speaking.

 

Negative

S+did+not+keep on+Ving+O

He did not keep on speaking.

 

Future

पहचान: कोई काम करता रहेगा। 

Affirmative

S+will+keep on+Ving+O

वह कल मुझे डाटता रहेगा। 

He will keep on scolding me tomorrow.

 

Translate the following Hindi sentences into English

  1. क्या तुम्हें वहाँ ठहरना पड़ सकता है?
  2. क्या वे लोग यह काम करते रहेंगे?
  3. सभी बच्चे कल स्कूल जाते रहेंगे।
  4. हम लोगों को इस बारे में सोचना पड़ सकता था?
  5. क्या तुम्हें एक नई कंपनी में जॉब करनी पड़ सकती थी?
  6. क्या वे लोग यह काम अक्सर करते रहते हैं?
  7. वह क्या बोलता रहता है?
  8. तुम लोग कहाँ जाते रहते हो?
  9. क्या आपका दोस्त अंग्रेजी सीखता रहता है?
  10. वे लोग बच्चों के बारे में क्यों नहीं सोचते रहते हैं?
  11. क्या सभी बच्चों को होमवर्क नहीं करना पड़ सकता था?
  12. मुझे आपको यह रूल फिर से बताना पड़ सकता है।
  13. क्या वह गणित के सभी सवालों को समझता रहता है?
  14. क्या वह बच्चा विज्ञान के बारे में पढ़ता रहता है। 
  15. आपके परिवार के सभी लोग क्या करते रहते हैं?
  16. क्या तुम उसे बुलाते रहे?
  17. उसके पिताजी उसे क्यों डांटते रहे?
  18. क्या मुझे आपको खाना बनाने के बारे में फिर से बताना पड़ सकता है।
  19. क्या तुम्हारे दोस्तों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता था?
  20. आप और आपके पापा वहाँ क्या करते रहे?
  21. मेहमानों को शादी में इंतजार करना पड़ सकता था।
  22. क्या तुम्हें एक नया मोबाइल खरीदना पड़ सकता है?
  23. आप हमेशा क्यों गाना गाते रहते हो?
  24. क्या वह गाली देता रहता है?
  25. सीता यह किताब क्यों पढ़ती रहती है?

Do the practice of these sentences again and again to make your rules of may have to and keep on strong.

Also read- Tenses mixed sentences in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *